सब्जी टिप्स (सब्जी के लिए पीसे मसाले) –

Jha Mithila aahar wehar cooking tips post – 10 ।

सब्जी टिप्स (सब्जी के लिए पीसे मसाले) –
1 – सब्जी के लिए पीसे मसाले –
क – अदरक, लहसुन, हरि मिर्च का पेस्ट में नमक, गर्म तेल मिलाकर जीप पाउच में रखकर डीप फ्रीज में रखें । 15 दिन तक खराब नही होगा या इसे छोटे छोटे डिब्बे में भरकर फ्रीज करें।
ख – काजू, खसखस, तिल आदि के दानों को दो घंटा पानी में भिगो दें फिर उसे मिक्सर में पीसकर डीप फ्रीज कर दें 10 दिन तक खराब नही होगा ।
ग – पालक को उबालकर मिक्सी में ब्लेंड करके डीप फ्रीज कर दें इसे 10 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
घ – तिल और सुखे नारियल भुनकर पीस कर स्टोर करें सब्जी को गाढा और स्वाद बढाने के लिए इसका प्रयोग करें। यह मिश्रण ज़ल्दी खराब नही होता है।
ङ – घृतकुंवारी के पती से उसका गुदा निकालकर इसका पेस्ट बनाकर एयर टायट जार या जीप लॉक बैग में रखकर फ्रीज में डीप फ्रीज करें। चटनी या सब्जी में इस्तेमाल करें।
च – पका पपीता आधा किलो लेकर उसका बीज निकालकर छील कर काट लें और पेस्ट बना लें इसमें एक छोटा चम्मच गोल्डेन लाइम या औरेंज एसिड मिलाकर स्टरलाइज्ड जार में रख दें। चटनी या सब्जी में इस्तेमाल करें।
छ – कच्चा पपीता इसे छिलकर बीज निकालकर टुकङे करके उबाल दें इन टुकङों को कांटे से गोंद दें एक कप पानी में दो कप चीनी घोलें उसमें एक छोटा चम्मच साइट्रिक एसिड मिलाकर दो तीन मिनट पकाऐं और छानकर पपीते के टुकड़े डालकर फिर से पकाऐं। जब चाशनी में तार बनने लगे तो आंच से उतार लें ठंडा होने के बाद मुरब्बे बोतल भर कर सुरक्षित रख लें इसे खट्टी मिठ्ठी चटनी या सब्जी में इस्तेमाल करें।
ज – आलूबुखारा एक किलो लेकर उसका बीज निकाल दें। इसे दो कप चीनी और एक कप पानी के साथ मोटी तले के बर्तन में उबाल लें और चम्मच से चलाते हुए 15 मिनट तक तेज आंच पर पकाऐं। जब यह जैम जैसा दिखाई देने लगे तो उपर आऐ झाग को निकाल दें। ठंडा होने पर जार में भरकर फ्रीजर में रखें ।सब्जी या चटनी में उपयोग करें।
झ – टमाटर की प्युरी, सॉस, पेस्ट बना कर रखा जा सकता है। प्युरी निकालें और बर्फ की ट्रे में फ्रीज कर दें। जमने के बाद जीप लॉक बैग में रखकर फ्रीजर में रखें। सब्जी या चटनी में आवश्यकता अनुसार उपयोग करें।
ट – आंवले को सुरक्षित रखना – 5 आंवलों को उबाल कर उसका गुठली निकालकर उसे पीस लें और उसको छानकर उसमें ढाई कप चीनी मिला दें। चीनी के जगह शहद भी मिला सकते हैं। इसे बर्फ की ट्रे में जमा दें। जमने के बाद जीप लॉक बैग में फ्रीजर में रखें और आवश्यकता अनुसार उपयोग करें। दुसरा तरिका एक किलो आंवले के जूस को चीनी के साथ उबाल लें ठंडा होने पर एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर और एक छोट चम्मच साइट्रिक एसिड मिला दें और साफ बोतल में बंद करके रखें। धन्यवाद। समाप्त।

Vegetable tips (ground spices for vegetable) –
1 – ground spices for vegetable –
A – Mix ginger, garlic, green chilli paste, salt, hot oil and place it in a jeep pouch and keep it in deep freeze. It will not spoil for 15 days or fill it in small containers and freeze it.
B. – Soak cashew nuts, poppy seeds, sesame seeds, etc. in water for two hours, then grind them in a mixer and deep freeze them for 10 days.
C – Boil the spinach and mix it in the mixie and deep freeze it, you can use it for 10 days.
D – Roasted, sesame and dried coconut and store it, thicken the vegetable and use it to increase the taste. This mixture does not spoil quickly.
ङ Remove the anus from the aloe vera and make a paste and keep it in an air tight jar or jeep lock bag and deep freeze it in the freeze. Use in chutney or vegetable.
F – Take half a kilo of ripe papaya, remove the seeds, peel and cut and make a paste, mix one teaspoon of golden lime or orange acid in it and keep it in a sterilized jar. Use in chutney or vegetable.
Six-papaya peel, peel it, remove the seeds, and boil them by chopping them, glue these pieces with a fork, dissolve two cups of sugar in a cup of water, add a teaspoon of citric acid to it, cook for two to three minutes, and after filtering, add the pieces of papaya and cook again. When the strings begin to form in the sugar syrup, take it off the flame after cooling, fill the marmalade bottle with it and keep it safe and use it in sour sweet chutney or vegetable.
J – Take a kilo of plum and remove its seeds. Boil it in a thick bottom pot with two cups of sugar and one cup of water and cook it on high flame for 15 minutes while stirring it with a spoon. When it starts to look like jam, remove the foam from above. When cooled fill it in a jar and keep it in the freezer. Use in vegetable or chutney.
Jh – tomato puree, sauce, paste can be made. Remove puree and freeze in ice tray. After freezing, keep the jeep in a lock bag and keep it in the freezer. Use as per requirement in vegetable or chutney.
T – To keep the gooseberry safe – Boil 5 gooseberries, take out the kernels and grind it and filter it and add two and a half cups of sugar to it. You can also add honey instead of sugar. Store it in an ice tray. After freezing place the jeep in a freezer in a locked bag and use as needed. Second, boil one kilogram of Indian gooseberry juice with sugar, when cold, add one fourth teaspoon of cardamom powder and one teaspoon of citric acid and keep it in a clean bottle. Thank you. Finish.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें