Jha Mithila aahar wehar cooking tips post – 23

चायनीज फुड, पकौङा एवं आलू चिप्स टिप्स।

चायनीज फुड, पकौङा और आलू चिप्स टिप्स –
1 – तैयारी –
क – चायनीज ब्यंजन बनाते समय हमेशा सब्जीयों को पहले से धोकर और काटकर रखें। ऐसा करने से सब्जियों में से पानी को सूखने के लिए ज्यादा बक्त मिलेगा और आपकी सब्जीयां पकने के बाद भी कुरकुरी रहेगी। ताजी सब्जी का इस्तेमाल करें या फ्रीज में रखा सब्जी या लेमन ग्रास का प्रयोग करें।
ख – चायनीज ब्यंजन बनाते समय कभी भी सब्जीयों को ज्यादा पकाने की गलती न करें।
ग – अगर किसी मेरिनेट बाले ब्यंजन में जितना कौर्नस्टार्च डालना हो उसे अंत में डालें रेसेपी में जितना कौर्न स्टार्च डालने के लिए कहा गया हो उतना ही डालें अपने मन से ज्यादा कम न करें।
घ – चायनीज ब्यंजन की ग्रेवी बनाने के लिए आप टमाटर, स्वीट कौर्न या स्वीट एंड सौर सूप का भी प्रयोग कर सकते हैं।
ङ – चायनीज ब्यंजन में कभी भी अदरक पाउडर का प्रयोग न करें ताजी अदरक और लहसुन का प्रयोग करें।
च – चाबल की कोई रेसेपी बनाते समय हमेशा छोटे चाबलों का प्रयोग करें। वही चायनीज राइस बनाने के लिए चाबल को ठंडा करके इस्तेमाल में लाऐं।
छ – चायनीज फ्रायड राइस बनाने के लिए हमेशा सबसे बङे पैन का इस्तेमाल करें। साथ ही पैन और तेल को गर्म करने के बाद ही इसमें सामग्री डालें। किसी ब्यंजन में अलग से तेल मिलाना हो तो उसमें कुकिंग वाइन या पानी में मिलाकर डालें। लकङी के चमचे और पलटे का इस्तेमाल करें।
ज – चायनीज ब्यंजन बनाते समय तेल प्रयाप्त मात्रा में डालें अगर कोलेस्ट्राल की चिंता हो तो केनोला आयल का प्रयोग करें।
झ – नॉनवेज बनाते समय ध्यान रहे कि उन्हें बराबर आकार के टुकड़ों में काटा जाय। बेज के साथ यही प्रकिया करें
ञ – अगर सब्जी बनाने के समय समझ में नहीं आ रहा हो की किस तरह बनाएं तो सबको अलग अलग भुन कर या तलकर सबको मिला लें।
ट – अगर कोई ब्यंजन मीट और सब्जी को मिलाकर बना रहें हैं तो तो पहले मीट को फ्राई करें।
ठ – सोया सॉस के जगह नमक का प्रयोग करके देंखे नया स्वाद आएगा।
ड – नित्य किसी एक ब्यंजन को बनाते समय उसमें सब्जी और मीट बदलते रहें इससे आपको नया भेरायटी और स्वाद मिलेगा।
ढ – डीप फ्राई करते समय तेल को अच्छी तरह गर्म होने दें ब्यंजन कम तेल सोखेगा।

इटालियन फूड –
क – पास्ता जब खाना हो तभी बनाऐं पहले से बनाकर न रखें।
ख – पॉलेन्टा बनाते समय अक्सर उसमें गांठ पर जाते हैं उससे बचने के लिए कॉर्न फ्लोर और पानी को एक साथ अच्छी तरह मिलाकर चम्मच से चलाते हुए पकाऐं।
ग – इटेलियन ब्यंजन बनाते समय इसमें मसालों के साथ इटेलियन बाइन मिलाऐं। इसका अलग स्वाद आता है अल्कोहल से घबराऐं नही तेज आंच पर पकाने पर वाइन का अल्कोहल खत्म हो जाता है।
घ – तेल में लहसुन मिलाऐं इसका अलग स्वाद आता है। इसके लिए लहसुन की कलियां को कूट कर अॉलिव आयल में मिलाऐं जब तेल गर्म होगा तो स्वाद आएगा।
ङ – प्याज लहसुन का तीखापन कम करने के लिए उनको आलिव आयल में मिलाकर ब्यंजन में डालें इससे प्याज लहसुन का तीखापन कम होता है। और स्वाद अच्छा आता है।
च – प्रयोग करते रहें और नोट करते जांय।
छ – स्वाद बढाने के लिए प्याज चीनी को कङाही में भुनकर इस्तेमाल करें। ये प्याज आलू भुरता, सब्जी, सूप या सॉस में डालने से अच्छा स्वाद आता है।
ञ – फ्रायड राइस बनाते समय उब्ले ठंडे चाबल का प्रयोग करें चाबल एक दिन पहले के हों तो और अच्छा।
ट – हमेशा ताजे मसालों का प्रयोग करें।
समाप्त।

पकौङा टिप्स –
क – पकौङे या भजिया बनाते समय उसमें थोङा दही मिला दें या निंबू का रस डालें। तेल कम सोखेगा और स्वाद भी बढ जाएगा।
ख – पकौङे का स्वाद बढाने के लिए मिश्रण में थोङा अचार का मसाला मिला दें।
ग – बेसन में थोङा चाबल का आंटा या कॉर्न फ्लोर मिला दें।
घ – बेसन में एक बङा चम्मच तेल डालें।
ङ – स्वादिष्ट बनाने के लिए सेवई डालें।
च – अगर पकौङे में डालने के लिए खाने बाला सोडा न मिले तो फ्रूट साल्ट और बेकींग सोडा डालें।
छ – पकौङे के घोल में कसूरी मेंथी डालें।
ज – पकौङे बनाते समय घोल में अजवाइन, हींग और रिफाईंड तेल डालकर खुब फेटें। पकौङे करारे बनेंगे गैस की शिकायत नही होगी।
झ – पकौङे के घोल में एक चाय चम्मच मैदा डालें पकौङी करारी बनेगी।
ञ – आलू चॉप, ब्रेड पकौङा आदि बनाने के लिए घोल तैयार करते समय बेसन के घोल में दो चाय चम्मच मैदा मिला दें। तलते समय टुटेगा नही।
ट – साग का पकौङा बनाते समय या सब्जी का उसमें बेसन के घोल में चाबल के आंटे का प्रयोग करें।
ठ – पकौङी के घोल में ब्रेड का सुखा चूङा, लहसुन की पती या लहसुन की दो कलियां कूटकर डालें स्वाद दो गुणा बढ जाएगा।

अधिक समय तक करारे रखने के लिए –
क – मूंग की पकौङी अधिक समय तक करारी रखने के लिए उसमें थोङी सूजी और धनियां पती डालें।

तलते समय –
क – तेल में एक चम्मच नमक डाल दें।
ख – पकौङे या बङे का घोल पतला हो जाय तो एक टेबूल स्पून घी मिलाऐं ।

सर्व करते समय –
क – पकौङा, आलू बङा आदि सर्व करते समय उसके उपर चाट मसाला और तली हरी मिर्च डालकर सर्व करें।

पकौङा बनाना – सामग्री – 5 – प्याज, 4 – टेबूल स्पुन बेसन, एक टी स्पून लहसुन पेस्ट, एक टेबुल स्पुन बारिक कटी धनियां, आधा टी स्पून हल्दी पाउडर, एक टी स्पून लालमिर्च पाउडर, एक टी स्पून अजवाइन पाउडर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
विधि – सब को मिलाकर तेल गर्म करके मध्यम आंच पर अच्छी तरह तलें।
आलू + प्याज का पकौङा – सामग्री – आधा कप बेसन, एक चौथाई कप चाबल का आंटा, दो मिडियम साइज के उब्ले आलू, 2 चाय चम्मच धनियां पता, 1 चाय चम्मच नमक, दो प्याज मिडियम, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गर्म मसाला, 1 चुटकी हींग, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चम्मच जीरा।
विधि – आलू में सभी मसाला मिलाकर मसाला तैयार कर लें। प्याज का रिंग बनाकर उसमें आलू का मसाला भरकर डीप फ्राय कर लें और सर्व करें। चटनी के साथ।

मकई का पकौङा – सामग्री – मकई के तीन ताजा भुट्टे, हरा धनियां दो टेबूल स्पून बारिक कटी, चाबल का आंटा तीन टी स्पून, बेसन डेढ कटोरी, तेल तलने के लिए, मध्यम आकार के आलू दो उब्ले, प्याज एक बारिक कटा, बेकिंग पाउडर चुटकी भर, नमक एक चाय चम्मच, लाल मिर्च आधा छोटा चम्मच।
विधि – सबको मिलाकर पकौङा तल लें और हरी चटनी और मसाला चाय के साथ सर्व करें।

तरुआ मसाला –
सामग्री – बेसन – 250 ग्राम, हरी मिर्च – 3, हरी धनियां एक गड्डी, अदरक – एक इंच, टमाटर गुदा 5 चाय चम्मच (पका), पुदीना एक गड्डी, मिर्च आधा चम्मच, जीरा आधा चम्मच, बेकिंग पाउडर आधा छोटा चम्मच, नमक एक चाय चम्मच, गर्म तेल एक चाय चम्मच।
विधि – सब मसाला पीसकर मिलाकर घोल बना कर डक कर रख दें 20 मिनट के बाद जिस चीज का तरुआ बनाना हो बना लें।

चिप्स टिप्स –
क – आलू चिप्स घिसने के बाद फिटकरी के पानी से धो लें सफेद बनेंगे।
ख – आलू चिप्स सुखने पर सफेद और स्वाद में कुरकुरे बने इसके लिए चिप्स बनाते समय उब्लते पानी में चुटकी भर मीठा सोडा व एक छोटा चम्मच फिटकरी मिला दें पानी पर आए झाग को तुरंत हटाती जांय ये चिप्स अधिक समय तक ताजा और मजेदार बनेंगे। एक चम्मच घी डालें चिप्स आपस में चिपकेंगे नहीं
ग – आलू चिप्स सुखे नीम के पते के साथ रखें।
घ – आलू भुजिया भुनते या तलते समय तेल में थोङा नमक मिला दें।

ताजे आलू चिप्स टिप्स –
क – ताजे आलू के चिप्स तलने हों तो चिप्स काटकर नमक मिले पानी में रखें फिर निकालकर तौलिए से पोछ कर हल्दी लगा कर तलें।
ख – आलू के चिप्स काटकर बर्फ के पानी में। आधा घंटा रखें फिर डीप फ्राय करें।
ग – तलते समय उसमें आंटा या मैदा मिला दें

रेस्टोरेंट जैसे क्रिस्पी फ्रेंच फ्राय बनाने के लिए आलू के पतले स्लाइस काटकर अधपका ही डीप फ्राय कर लें। ठंडा करके पोलेथीन में लपेट कर फ्रीज में 5-6 घंटे के लिए रख दें जब भी बनाना हो तुरंत फ्राय करके सर्व करें।
आलू भुजिया बनाना –
1 – आलू फ्राय – सामग्री – आलू 500 ग्राम, लाल प्याज दो, घी एक बङा चम्मच, तेल एक बङा चम्मच, नमक, काली मिर्च।
विधि – आलू छिलके सहित मोटे मोटे गोल करके काट लें, तेल गर्म करें और पकने से पहले ही तलकर निकाल लें। और रख लें जब बनाना हो मोटै पैन में डालकर उस पर नमक मिर्च बुरक दें और धीमी आंच पर ढक कर पकाऐं और सर्व करें।
2 – आलू फ्राय – सामग्री – आलू 250, तेल 100, नमक, लाल मिर्च पाउडर।
विधि – आलू धोकर गोल गोल काट लें, घी गर्म करें, आलू का पानी निचोङ कर लाल होने तक तल लें उसपर नमक मिर्च मिलाकर सर्व करें।
3 – फ्रेंच फ्राय – सामग्री – 250 ग्राम आलू, 1 टेबूल स्पुन नमक, तलने के लिए तेल।
विधि – आलूओं को छिलकर लम्बाई में काट लें, एक पतीले में पानी गर्म करें, पानी जब उबलने लगे तो उसमे कटे आलू डालकर 5 – 6 मिनट तक उबलने दें, उसके बाद आलू के टुकड़ों को पानी से निकालकर थोङी देर छोङ दें अब तेल गर्म करके आलू कटे डालकर सुनहरा होने तक उसे तलें, गर्मा गर्म फ्रेंच फ्राय चाय या कौफी के साथ सर्व करें।
4 – पोटेटो वेफर्स (माइक्रो वेब) – सामग्री – 3 आलू बङे आकार के छिलके उतरे हुए, नमक, मिर्च स्वादानुसार।
विधि –
क – आलू को 4 एम एम में स्लाइस काटकर रखें।
ख – ठंडे पानी में आलू के टुकड़े को रगङ के धोऐं और अच्छी तरह सुखा लें।
ग – टुकङों को माइक्रो बेव में करीने से रखें।
घ – माइक्रो बेव को पांच मिनट हाई पर चलाऐं जब तक आलू के टुकड़े करारे न हो जाय। फिर उन्हें नमक मिर्च मिलाकर ठंडा करके हबाबंद डिब्बे में रखें।
5 – आलू की फ्रेंच फ्राई –  सामग्री – 400 ग्राम उजला आलू, आलू को छिले या बिना छिले भुजिया काट लें और पानी में डाल दें और अच्छी तरह धोकर दूसरे पतिले में निकाल लें फिर पानी डालें फिर धोकर दूसरे पतिले में निकाले फिर पानी डालें भुजिया से थोङा उपर उसमें चार चम्मच नमक डालकर गर्म करें उबालें नही उतार कर 15 मिनट के लिए रख दें फिर दूसरे पतिले में निकालकर पानी डालकर उबालें पांच मिनट तक फिर निकालकर मोटे कपङे पर और धुप में सुखाऐं और तेल गर्म करके एक पीस डालकर चेक करें फिर फ्राई करें थोङा कच्चा ही ट्रे में निकाल कर फ्रीज करें फिर अगले दिन तेल गर्म करके फ्राई कर लें फिर उसमें नमक, चाट मसाला, मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर डालकर मिला लें फेंच फ्राई तैयार है। मेयोनीज सॉस में टमाटर और कटी हरी धनियां मिलाकर उसके साथ सर्व करें।
6 – क्रिस्पी गार्लिक पोटेटो – सामग्री – 2 बङे आलू, 2 टेबूल स्पून कॉर्न फ्लोर, चुटकी भर अजिनो मोटो, नमक और काली मिर्च पाउडर, तलने के लिए तेल, एक टेबूल बारिक कटा लहसुन, एक टेबूल स्पुन बारिक कटा अदरक, आधा कप टोमेटो सॉस, थोङी सी हरी प्याज।
विधि – आलू को छिलकर चिप्स काट लें, हरी प्याज को बङे टुकङों में काट लें, आलू को नमक मिले पानी में 5 -7 मिनट उबालें। पानी छानकर अलग रख दें। आलू में कॉर्न फ्लोर, नमक, काली मिर्च और अजिनोमोटो मिलाऐं, और गर्म तेल में तल लें, अब एक पैन में एक टेबूल स्पून तेल डालकर उसमें सब मसाला डालकर भुने टमाटर सॉस डालकर आलू के चिप्स मिलाएँ।
7 – फ्रेंच फ्राई – सामग्री – आलू 4 बङे साइज के, एक टेबूल स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टेबूल स्पून बिनेगर, नमक, एक टी स्पून काली मिर्च पाउडर, तेल तलने के लिए।
विधि – आलू छिलकर उसके पतले स्लाइस काट लें, इन स्लाइस को पानी में आधा घंटा रखें, फिर इसे सुखाकर एक नेपकिन पर रखें, तेल गर्म करके इसे तल लें और मसाला मिलाकर सर्व करें।






Chinese Food, Dumplings and Potato Chips Tips –
1 – Preparation –
A – Always wash and cut the vegetables beforehand while making Chinese dishes.  By doing this, the water from the vegetables will get more time to dry and your vegetables will remain crisp even after cooking.  Use fresh vegetables or use frozen vegetables or lemon grass.
b – Never make the mistake of over-cooking the vegetables while making Chinese dishes.
c – If you want to put cornstarch in a marinated dish, put it at the end, add as much cornstarch as asked to be added in the recipe, do not reduce more than your mind.
You can also use tomato, sweet corn or sweet and sour soup to make gravy for Chinese cuisine.
Never use ginger powder in Chinese cuisine, use fresh ginger and garlic.
f – Always use small keys when making any recipe of rice.  To make the same Chinese rice, cool the rice and use it.
6 – Always use the biggest pan for making Chinese Fried Rice.  Also, after heating the pan and oil, add the ingredients to it.  If you want to mix oil separately in any dish, then add it to cooking wine or water.  Use wooden spoons and flippers.
h – While making Chinese dishes, add sufficient amount of oil, if there is a concern about cholesterol, then use canola oil.
J – While making non-veg, keep in mind that they should be cut into equal size pieces.  do the same thing with beige
j – If at the time of making the vegetable, you are not able to understand how to make it, then fry or fry them all separately and mix them all.
T – If you are making a dish by mixing meat and vegetables, then fry the meat first.
T – Use salt instead of soy sauce and see the new taste will come.
D – While making any one dish regularly, keep changing vegetables and meat in it, this will give you new variety and taste.
While deep frying, allow the oil to heat well, the dish will absorb less oil.

italian food –
A – Make pasta only when you want to eat, do not keep it in advance.
b – Cook the cornflour and water together by stirring with a spoon to avoid lumps often go into it while making polenta.
c – While making Italian dishes, mix Italian wine with spices in it.  It has a different taste, do not be afraid of alcohol, the alcohol of the wine ends when it is cooked on high flame.
D – Mix garlic in oil, it has a different taste.  For this, crush the cloves of garlic and mix it in olive oil, when the oil is hot, the taste will come.
To reduce the pungency of onion and garlic, mix them with olive oil and add it to the dish, it reduces the pungency of onion and garlic.  And the taste is good.
f – Keep experimenting and taking notes.
To enhance the taste, use onion sugar roasted in a pan.  It tastes good when added to Onion Potato Bhurta, Vegetable, Soup or Sauce.
j – Use cold boiled rice while making fried rice, it is better if the rice is from a day earlier.
T – Always use fresh spices.
End.

Dumplings Tips –
A – While making pakodas or bhajiyas, add some curd or add lemon juice to it.  The oil will absorb less and the taste will also increase.
b – To enhance the taste of pakodas, add some pickle masala to the mixture.
c – Add some rice flour or corn flour to the gram flour.
d – Add one tablespoon oil to the gram flour.
– Add vermicelli to make it tasty.
f – If you can’t find baking soda to put in the dumplings, then add fruit salt and baking soda.
Add kasoori fenugreek leaves to the batter.
h – While making dumplings, add carom seeds, asafoetida and refined oil to the batter and beat well.  The dumplings will become crisp and there will be no complaint of gas.
J – Add a tea spoon of flour in the batter of dumplings, the dumplings will become crispy.
j – While preparing the batter for making potato chops, bread dumplings etc., mix two tea spoons of flour in the gram flour solution.  Won’t break while frying.
While making dumplings of greens or vegetable, use rice flour in gram flour solution.
T – Add dry bread powder, garlic leaves or two cloves of garlic to the dumpling solution, the taste will increase twice.

To keep it tight for a long time –
A – To keep the moong dumplings crisp for a long time, add some semolina and coriander leaves to it.

while frying –
a – Put a teaspoon of salt in the oil.
b – If the batter of fritters or balls becomes thin, then add one tablespoon of ghee.

While serving –
A – While serving dumplings, potatoes, etc., serve it by adding chaat masala and fried green chilies.

Making dumplings – Ingredients – 5 – Onion, 4 – Tablespoon gram flour, 1 tsp Garlic paste, 1 tbsp Finely chopped coriander, tsp turmeric powder, 1 tsp red chilli powder, 1 tsp carom seeds powder, salt as per taste, frying  oil for.
Method – Mix everything and heat the oil and fry it well on medium flame.
Potato + Onion Dumplings – Ingredients – Half cup gram flour, 1/4 cup rice flour, two medium size boiled potatoes, 2 tea spoon coriander leaves, 1 tea spoon salt, two onions medium, half teaspoon red chili powder, half teaspoon hot  Spices, 1 pinch asafoetida, tsp turmeric powder, tsp ginger paste, tsp baking powder, 1 tsp cumin.
Method – Prepare the masala by mixing all the spices in the potato.  Make a ring of onion, fill it with potato masala and deep fry it and serve.  With chutney.

Corn dumplings – Ingredients – three fresh corn cobs, green coriander, two tablespoons finely chopped, three teaspoons of rice flour, one and a half bowls of gram flour, for frying, two medium sized potatoes boiled, onion one finely chopped, baking powder  A pinch of salt, one tea spoon, red chilli half a teaspoon.
Method – Mix everything and fry the dumplings and serve with green chutney and masala tea.

Tarua masala –
Ingredients – Gram flour – 250 grams, Green chilies – 3, Green coriander one bundle, Ginger – one inch, Tomato pulp 5 tea spoon (ripe), Mint one bundle, Chilli half teaspoon, Cumin half teaspoon, Baking powder 1/2 teaspoon, Salt  One tea spoon, hot oil one tea spoon.
Method – Grind all the spices and make a batter and keep it in the duck, after 20 minutes, prepare the thing that you want to make tarua.

Chips Tips –
A – Wash the potato chips with alum water after grinding and they will become white.
B – Potato chips become white and crunchy in taste, for this, while making chips, add a pinch of sweet soda and a small spoon of alum to the boiling water, immediately removing the foam on the water, these chips will become fresh and fun for a long time.  Add a spoon of ghee, the chips will not stick together
c – Place potato chips with the address of dried neem.
D – Add some salt to the oil while frying or frying potato bhujia.

Fresh Potato Chips Tips –
A – If you want to fry fresh potato chips, then cut the chips and keep them in salt mixed water, then wipe them with a towel and fry them after applying turmeric.
b – Cut potato chips in ice water.  Keep it for half an hour then deep fry it.
c – Add flour or flour while frying

To make Crispy French Fry like restaurant, cut thin slices of potatoes and deep fry them until half cooked.  After cooling, wrap it in polythene and keep it in the fridge for 5-6 hours, whenever you want to make fry immediately and serve.
Making Aloo Bhujia –
1 – Potato fry – Ingredients – Potatoes 500 grams, two red onions, one tablespoon of ghee, one tablespoon of oil, salt, pepper.
Method – Cut the potatoes into thick rounds with peel, heat the oil and fry them before cooking.  And keep it when you want to make it, put it in a thick pan, sprinkle salt and pepper on it and cover it on low flame and cook and serve.
2 – Aloo fry – Ingredients – Potato 250, Oil 100, Salt, Red chili powder.
Method – Wash the potatoes and cut them into rounds, heat the ghee, squeeze the water of the potatoes and fry them till they turn red and serve after adding salt and pepper.
3 – French Fry – Ingredients – 250 grams potato, 1 tbsp salt, oil for frying.
Method – Peel the potatoes and cut them lengthwise, heat the water in a vessel, when the water starts boiling, put the cut potatoes in it and let it boil for 5-6 minutes, after that remove the potato pieces from the water and leave it for some time. Now the oil is hot.  After adding cut potatoes and fry them till golden brown, serve hot French fry with tea or coffee.
4 – Potato Wafers (Micro Web) – Ingredients – 3 large sized potatoes peeled off, salt, chilli as per taste.
Method –
a – Cut the potato into 4 mm slices.
b – Wash the potato pieces with cold water and dry them thoroughly.
c – Place the pieces neatly in the microwave.
d – Run the microwave on high for five minutes until the potato pieces become crispy.  Then cool them after adding salt and pepper and keep them in a sealed container.
5 – Potato French Fry – Ingredients – 400 grams of white potatoes, peeled or peeled potatoes, cut them into pieces and put them in water and wash them well and take them out in another bowl, then pour water, then wash and take out in another bowl, then add water to Bhujia  Put four spoons of salt in it, heat it, do not boil it and keep it for 15 minutes, then take out the water in another bowl and boil it for five minutes, then take it out on a thick cloth and dry it in the sun and heat the oil and check it again.  Fry a little raw, take it out in a tray and freeze it, then fry it after heating the oil the next day, then add salt, chaat masala, chili powder, coriander powder and mix it, the french fry is ready.  Serve with tomato and chopped coriander in mayonnaise sauce.
6 – Crispy Garlic Potato – Ingredients – 2 large potatoes, 2 tbsp cornflour, pinch of ajino moto, salt and pepper powder, oil for frying, 1 tbsp finely chopped garlic, 1 tbsp finely chopped ginger, आधा cup tomato  Sauce, some green onions.
Method – Peel the potatoes and cut them into chips, cut the green onions into big pieces, boil the potatoes in salted water for 5-7 minutes.  Filter the water and keep it aside.  Add cornflour, salt, pepper and ajinomoto to the potatoes, and fry in hot oil, now in a pan, add a tablespoon of oil, add all the spices, add roasted tomato sauce and add potato chips.
7 – French Fry – Ingredients – Potatoes of 4 big size, one tablespoon red chili powder, one tablespoon vinegar, salt, one teaspoon black pepper powder, oil for frying.
Method – Peel the potato and cut it into thin slices, keep these slices in water for half an hour, then dry it and keep it on a napkin, fry it after heating oil and serve after mixing spices.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें