आइसक्रीम, केक टिप्स –

Jha Mithila aahar wehar cooking food blog – post – 28

1 – आइसक्रीम टिप्स –
क – कुरकुरे कोण में बेफल आइसक्रीम बहुत पसंद किया जाता है।
ख – आइसक्रीम बनाने बाला बर्तन साफ होना चाहिए बर्तन में किसी प्रकार का गंध नही रहना चाहिए।
ग – फ्रीज में आइसक्रीम जमाते समय गंधयुक्त समान नहीं होना चाहिए।
घ – आप चाहती है कि आपके आइसक्रीम में बर्फ नही आए तो आइसक्रीम को कुछ देर फ्रीज में रखने के बाद बाहर निकाल लें थोङी जमी आइसक्रीम पर थोङा नमक बुरक दें और उसे फिर से फ्रीजर में रख दें ऐसा करते समय यह सावधानी जरुर बरतें कि आइसक्रीम हिले नहीं। ऐसा करने से बर्फ आइसक्रीम में नही आएगी और आइसक्रीम स्वादिष्ट बनेगी।
ङ – आइसक्रीम में बर्फ न जमे इसके लिए उबालकर ठंडे किए दूध में आधा निंबू का रस मिला दें और फिर उस दूध को फ्रीज में रख दें।
च – एक बार निकालकर दोबारा फ्रीज में रखने से पहले उस पर पोलेथिन सीट लगाने से क्रिस्टल नहीं बनेंगे।
छ – अच्छी और मुलायम आइसक्रीम जमाने के लिए अल्मुनियम का ढक्कनदार बर्तन ही लें पहले फ्रीज को डिफास्ट कर लें फिर बर्तन को ठंडा कर लें अब इसमें मिश्रण को डालकर अधिक तापमान पर फ्रीजर में रखें जब मिश्रण सेट हो जाय तो तापक्रम सामान्य कर दें ऐसा करने से आइसक्रीम स्वादिष्ट बनेगी। बर्तन एयरटायट होना चाहिए।
ज – आइसक्रीम जल्दी जमाने और स्वादिष्ट बनाने के लिए मिश्रण तैयार करते समय एक किलो दूध में एक कप मिल्क पाउडर मिलाऐं।
झ – कोई भी फ्रूट जूस बच जाऐ तो उसे आइसक्युब ट्रे में जमा लें। कोई भी ड्रिंक बनाऐं उसमें मिलाऐं।
ञ – गर्मियों में बर्फ जमाने के लिए ट्रे में पानी के साथ गुलाब की कुछ पंखुड़ियां डाल दें जब भी कोई लस्सी या शर्बत बनाऐं इस बर्फ को डालें अलग ताजगी का एहसास होगा।
ट – आइसक्रीम को हमेशा शुन्य डिग्री सेल्सियस तापमान पर जमाऐं नही तो ढीली जमेगी।
ठ – आइसक्रीम में जरुरत से ज्यादा चीनी पङने पर इसके जमने में दिक्कत होगी। आइसक्रीम में क्रिस्टल बनने लगेंगे एवं आइसक्रीम सख्त हो जाएगी।
ड – कुल्फी जमाने के लिए गाढे दूध में कॉर्न फ्लोर डालें या कंडेंस्ड मिल्क मिश्रण में डालें।
ढ – आजकल कुल्फी जमाने के लिए आप बच्चों के पसंद के अनुसार स्टार, फ्लावर, कोन का उपयोग कर सकते हैं।
ण – आइसक्रीम के फ्लेवर से मिलते जुलते फलों का उपयोग करें तो फ्लेवर अच्छा होगा।
2 – आइसक्रीम बनाना –
क – दो चम्मच कॉर्न फ्लोर को एक लिटर दूध में मिलाकर उबालें और गाढा होने पर उसमें डेढ कप क्रीम और डेढ कप चीनी को अच्छी तरह फेटें और गाढे दूध में डालें इसके बाद फ्रीजर में रखें फ्रीजर में आधा जमने के बाद फिर फेंट लें फिर दोबारा फ्रीजर में रखें आइसक्रीम अच्छी बनेगी।
फेंटने के लिए वीटर का उपयोग करें आइसक्रीम सॉफ्ट बनेगी।
ख – एग लेस आइसक्रीम –
एक कप दूध, आधा बङा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क , एक कप क्रीम, एक बङा चम्मच कॉर्न फ्लोर, 1 बङा चम्मच चीनी, कुछ बुंद फुड कलर, एक छोटा चम्मच वेनिला ऐसेंस।
एक गहरे बर्तन में दूध गर्म करें। थोङे से दूध में कॉर्न फ्लोर घोलें और गाढा होने तक पकाऐं।
कंडेंस्ड मिल्क और चीनी मिलाकर ठंडा होने दें। अब मिक्सी में इस मिश्रण को ग्राइंडर करें। क्रीम डालें रंग और ऐसेंस मिलाऐं।
एक बंद डिब्बे में इस मिश्रण को रख कर फ्रीजर में आधा जमने के लिए रखें।
आधा जमने पर फ्रीज से निकालकर एग वीटर से फेंटकर दोबारा फ्रीज में रखें पुरी तरह जमने दें इसे कटे फलों के टुकड़े के साथ सर्व करें।

3 – आइसक्रीम सर्व करना –
क – जिन प्यालों में आइसक्रीम सर्व कर करनी हो उसे फ्रीज में रखकर ठंडा कर लें इससे आइसक्रीम देर से गलेगी।
ख – आइसक्रीम सजाने के लिए मौर्मलेंड, चौकलेट के टुकङे, ड्राई फ्रूट, नारियल, कद्दूकस किया अदरक इस्तेमाल कर सकती हैं या रंग बिरंगी शुगर जेली के साथ के साथ परोसें या ब्राउनी से सजाऐं या पॉकी स्टीक चॉकलेट कोटेड बिस्कुट या जेली बींस एक तरह की कलरफुल केंडी से सजा कर परोसें।
ग – आइसक्रीम जल्दी जमाने के लिए स्टील के बर्तन के वजाय अल्मुनियम कंटेनर का इस्तेमाल करें और फ्रीजर में कंटेनर के नीचे प्लास्टिक सीट या नमक रखें इससे कंटेनर फ्रीजर में चिपकेगा नहीं।
घ – पिघली आइसक्रीम को हेंड मिक्सर से फेंटें और तुरंत जमाऐं गर्म चाकू से जमी आइसक्रीम काटें और प्री चिल्ड सर्वींग बॉल में आइसक्रीम सर्व करें।

केक टिप्स –
1 – केक का मिश्रण बनाना –
क – केक बनाने में मैदा एक दम सुखी होनी चाहिए अगर नमी हुई तो वह बात नही बनेगी। इसके अलावा केक में डालने बाली सामग्री जैसे मक्खन, अंडा आदि का तापमान सामान्य होना चाहिए फ्रीज से निकालते ही प्रयोग न करें। मैदा, बेकिंग पाउडर, कोको, सोडा आदि सुखी सामग्री को एक साथ मिलाकर छान लेना चाहिए एवं गिली सामग्री जैसे अंडा, दूध, मक्खन, तेल, ऐसेंस, एवं दूध अलग से मिलाकर सुखे मिश्रण में मिलाऐं।
केक के मिश्रण में दो चम्मच पीसे बादाम मिलाने से केक अच्छा और नर्म बनेगा।

ख – केक में मिलाने के लिए घी या मक्खन ठंडा और ठोस होना चाहिए इसके पिघलने पर असर दुसरा होगा। केक का मिश्रण एक दिशा में फेंटें। मिश्रण में जरा सा ग्लिशरीन मिला दें केक ज्यादा स्पंजी व मुलायम बनेगा।ओवन में मिश्रण को रखते समय मिश्रण पर आधा निंबू का रस डालने से स्वाद अच्छा आता है। इसके अलावा थोङा दूध मिश्रण में डालने से केक स्पंजी बनेगा। चुटकी भर नमक डालने से स्वाद बढ जाता है। एक छोटे चम्मच शक्कर को भूरा होने तक गर्म करके केक के मिश्रण में मिला देने से केक का रंग और स्वाद

ग – केक में सुखे मेवे डालना हो तो ध्यान रखें कि मेवे नर्म न हो हल्की एवं सुखे हो। चेरी को घोल में डालने से पुर्व छलनी से छान कर ठंडे पानी में खंगाल कर टिशू पेपर या तौलिया से सुखा लें। कटे मेवों को घोल में डालने से पुर्व एक पोलेथीन के थैली में थोङे से मैदे के साथ डालकर हिलावें केक में नीचे नही बैठेगा।

घ – केक में मिलाऐं जाने बाली अनुपात एक दम सही होना चाहिए। सामग्री की मात्रा कम या ज्यादा होने से केक ठीक नही बैठेगा इसके अलावा मिश्रण बनाते समय मैदे की सारी मात्रा एक बार न मिलाकर उसे सुविधा अनुसार भाग करके इसे बनाती जांय और इसे बराबर मिलाते रहें। मिश्रण जितना स्मुथ रहेगा उतना ही अच्छा केक बनेगा केक के बर्तन में डालते समय अच्छा मिश्रण वह होता है जो धार की शक्ल में गिरे टुकङो की शक्ल में नहीं। मिश्रण अगर गाढा हो जाऐ तो उसे पतला करने के लिए दूध मिलाऐं और खुब अच्छी तरह फेंटिए ताकि पुनः समान्य मिश्रण बन जाऐ।

ङ – केक फुलने के लिए बेकिंग पाउडर की मात्रा पर बिषेश ध्यान दें यदि बेकिंग पाउडर अधिक डाल दिया तो केक बीच से फट या दब सकता है। यदि घर पर बिना अंडे बाला केक बनाना चाहती हैं तो अंडे की जगह बेकिंग पाउडर, मिल्कमेड, खाने का सोडा और दूध का इस्तेमाल करें। केक बनाते समय अगर अंडे कम पङ जाय तो एक चम्मच सिरका डाला जा सकता है लेकिन यह तभी उपयोगी होगा जब केक में फुलाने के लिए बेकिग पाउडर प्रयाप्त मात्रा में डाला गया हो।

च – स्टील के बर्तन में मिश्रण तैयार करना या फेटना अच्छा रहता है।

छ – संतरे के छिलके धुप में सुखाकर महीन पीस लें केक या बिस्कुट बनाते समय ये पाउडर थोङा डाल दें

2 – केक बैक करना –
क – केक बैक करते समय अवन के तापमान और समय पर ध्यान रखें।
ख – किसी भी तरह के केक को बैक करने के लिए पहले अवन, तंदुर, ओटीजी, माइक्रो बेव या कुकर को प्री हीट कर लें।
ग – केक बैक करने के लिए अल्मुनियम का बर्तन अच्छा रहता है। बेकिंग पैन को तेल या मक्खन से ग्रिस करें और एक छोटा चम्मच मैदा बुरकें इस प्रकिया से मैदे की एक पतली परत जम जाएगी उससे केक बिना चिपके आसानी से निकल आएगी। ओवन या जिस में केक बैक कर रहें हैं को गर्म करें फिर केक टीन रखें और 10 मिनट के बाद चेक करें।
घ – केक बैक हो जाने पर तुरंत अवन, कुकर, ओटीजी, माइक्रोबेव से न निकालें दो तीन मिनट के बाद निकालें।
ङ – केक बैक होने के बाद उसमें चाकू बाली जांच कर लें। यदि केक में डालने के बाद निकालने पर चाकू साफ बाहर आता है तो केक तैयार है।
च – केक को पुरी तरह ठंडा होने पर ही डिश से निकालें गर्म निकालने पर टूट सकता है।
छ – यदि केक का टीना ना हो तो चिंता न करें अल्मुनियम फॉयल को दो बार किसी बर्तन के चारो ओर लपेटिए और किनारे मोङ दिजिए केक बनाने का टिन तैयार है।
ज – अवन में केक बैक करते समय नीचे के सेल्फ में पानी भरा बर्तन रखें और उपर के सेल्फ में केक बैक करें।
झ – यदि केक साचे से चिपक रही हो तो सांचे के तली पर गीला कपङा रख दें 5 मिनट में आसानी से निकल जाएगा।
3 – अच्छा केक बनाना –
क – अंडा कमरे के तापमान तक गर्म करके फेंटिऐ उससे वह अधिक फुलेगा।
ख – ध्यान रहे बर्तन, तवा, आदि एक दम साफ होना चाहिए उन पर चिकनाई न लगा हो नही तो अंडे की सफेदी में झाग पैदा होगा और वह जमेगा नहीं।
ग – जब दूसरी बार शक्कर डालें तो मिश्रण को पलटें नही नहीं तो उसमें हवा भर जाएगी।
घ – अधिक से अधिक स्वाद के लिए केक खाने के एक दिन पहले बनाइऐ और जब ठंडा हो जाय तो उसे पन्नीदार कागज में लपेट कर हवाबंद डिब्बे में रखें जम जाने पर उसे चार दिन फ्रीज में रख सकती हैं।
ङ – घर में केक बना रही है तो बैक करने से पहले कच्चे आंटे के उपर कुटी हुई, भुनी हुई दरदरी गेंहूँ डाल सकती है या सुर्य मुखी के बीज, खसखस, या तिल भी आंटे के उपर छिङक कर बैक कर सकती हैं।
च – केक बनाते समय फ्रूट के उपर से काफी भुरा हो जाय तो उसके ऊपर ग्रिस प्रुफ पेपर का डबल सीट लगाऐं।
छ – क्रीम को आधे निंबू के रस में फेंट लें तब अंडे की सफेदी क्रीम में मिलाऐं।

4 – केक काटना –
क – केक काटते समय चाकू को आंगें पीछें करके काटें ऐसा करने से केक बिना बिखरे कटता है।
ख – केक को एक सा सुगमता से काटने के लिए धागे का प्रयोग करें।
ग – ओवन से केक निकालकर तुरंत नहीं काटना चाहिए कम से कम चार घंटा ठंडा और सेट होने के लिए देना चाहिए।
घ – इसके बाद सलिके से केक के टुकड़े काटकर प्लेट में लगाऐं और परोसें।
ङ – चाकू पर तेल मलकर केक काटा जाय तो चाकू पर चिपकता नहीं है और अच्छी तरह से कट जाता है।

5 – केक सजाना –
क – केक की सजावट आइसिंग शुगर को क्रीम और मक्खन में मिलाकर करें। आवश्यकता अनुसार खाने का रंग व चौकलेट पाउडर भी मिला सकते हैं। यह मिश्रण कङा रहना चाहिए। अगर पतला हो गया हो तो आइसिंग शुगर मिला दें सजावट के समय पिघल रहा हो तो फ्रीज में ठंडा कर लें।
ख – फ्रूट केक के उतम सज्जा के लिए केक का उपरी सतह काटकर उल्टा कर दें और नीचे समतल जगह पर आइसिंग से सजाऐं।
ग – बिस्कुट या केक पर नटस लगाने से पहले उसे दूध में डीप कर लिया जाय तो बेकिंग के दौरान गिरेंगे नहीं।
घ – केक की 500 ग्राम आइसिंग में एक चाय की चम्मच ग्लिशरीन मिला दिया जाए तो आइसिंग सुखती नही और देर तक ताजी रहती है।

6 – केक का आइसिंग –
क – केक पुरी तरह ठंडा हो जाय तभी उस पर आइसिंग करें।
ख – आइसिंग करने के लिए केक के उपरी हिस्से को काटकर समतल कर दें।
ग – केक को उल्टा कर यानि की नीचे बाले हिस्से को उपर की तरफ पलट कर आइसिंग करें।
घ – केक को उसके आकार के हिसाब से दो या तीन हिस्से में काट लें। आइसिंग करने के पुर्व किसी जूस या शुगर सिरप के हल्के छींटे मारें। इससे केक सॉफ्ट और ज्यादा स्पंजी हो जाएगा
ङ – जिस चाकू से आइसिंग कर रहे हैं उसे बार बार पानी से धोऐं। इससे आइसिंग बिना चाकू पर चिपके आसानी से केक पर फैलती जाएगी।
च – आइसिंग शुगर न हो तो एक कप शक्कर में दो बङे चम्मच कॉर्न फ्लोर मिलाकर एक दम महीन पीसें और मलमल के कपङे से छान लें
छ – केक के कटी किनारों में थोङी पीसी शक्कर डालकर मसलें। इसे आइसिंग के उपर बुरकें तो फॉस्टी लुक आता है।
7 – केक सुरक्षा –
क – केक सुखने से बचाने के लिए –
केक को सुखने से बचाने के लिए एक स्लाइस ब्रेड व फ्रूट केक को बचाने के लिए एक कटा सेव फूरुट केक के डिब्बे में रख दें नमी बनी रहेगी।
ख – केक का आइसिंग खराब न होने पाऐ इसके लिए केक को डिब्बे की ढक्कन में रखें और उपर से डिब्बा उल्टा कर धीरे से केक को ढक दें।
शेष बिस्कुट में।
समाप्त।

1 – Ice Cream Tips –
A – Crunchy Angle Baffle ice cream is very much liked.
b – The vessel for making ice cream should be clean, there should not be any kind of smell in the vessel.
c – When freezing ice cream, the odor should not be uniform.
d – If you want that ice cream does not come in your ice cream, then take out the ice cream after keeping it in the freezer for some time, sprinkle some salt on the frozen ice cream and put it again in the freezer, while doing this, be careful that the ice cream Do not move By doing this the ice will not come in the ice cream and the ice cream will be delicious.
– To prevent ice from freezing in ice cream, add the juice of half a lemon to the cooled milk after boiling and then keep that milk in the fridge.
f – Once taken out and put in the fridge before putting a polythene seat on it, crystals will not form.
To set good and soft ice cream, take only aluminum lidded vessel, first defrost the freeze, then cool the vessel, now put the mixture in it and keep it in the freezer at high temperature, when the mixture is set, normalize the temperature. The ice cream will be delicious. The vessel should be airtight.
h – To make the ice cream quicker and tastier, add one cup of milk powder to one kg of milk while preparing the mixture.
J – If any fruit juice remains, then store it in the ice cube tray. Make any drink and mix it.
j – To freeze ice in summer, put some rose petals with water in the tray, whenever you make any lassi or sherbet, add this ice and you will feel a different freshness.
T – Always store ice cream at zero °C temperature or else it will freeze loose.
If there is too much sugar in ice cream, it will be difficult to freeze. Crystals will start to form in the ice cream and the ice cream will become hard.
D – Add corn flour to condensed milk or add it to the condensed milk mixture to make kulfi.
Dh – Nowadays you can use star, flower, cone as per the choice of the kids for making kulfi.
If you use fruits similar to the flavor of ice cream, then the taste will be good.
2 – Making ice cream –
A – Boil two spoons of corn flour mixed in a liter of milk and when it becomes thick, beat one and a half cups of cream and one and a half cups of sugar well and pour it into the condensed milk, after that keep it in the freezer, after it freezes halfway in the freezer, then beat it again. Keep ice cream in the freezer, it will be good.
Use a beater to beat the ice cream will be soft.
b – Egg Lace Ice Cream –
One cup milk, half a tablespoon condensed milk, one cup cream, one tablespoon corn flour, 1 tablespoon sugar, a few drops of food colour, one teaspoon vanilla essence.
Heat milk in a deep vessel. Dissolve cornflour in a little milk and cook till it thickens.
Mix condensed milk and sugar and let it cool. Now grind this mixture in a mixer. Add cream, mix color and essence.
Keep this mixture in a closed container and keep it in the freezer to freeze halfway.
When it is half frozen, take it out of the fridge, beat it with an egg beater, keep it in the fridge again, let it set completely and serve it with a piece of cut fruit.

3 – Serving ice cream –
A – Cool the cups in which ice cream is to be served by keeping it in the fridge, due to which the ice cream will melt late.
b – Marmalade, chocolate pieces, dry fruits, coconut, grated ginger can be used to garnish ice cream or serve with colorful sugar jelly or garnish with brownies or pocky sticks, chocolate coated biscuits or jelly beans of a kind Serve garnished with colorful candy.
c – Use aluminum containers instead of steel utensils to set ice cream faster and place a plastic seat or salt at the bottom of the container in the freezer so that the container will not stick to the freezer.
d – Beat the melted ice cream with a hand mixer and set immediately. Cut the frozen ice cream with a hot knife and serve the ice cream in pre chilled serving balls.

Cake Tips –
1 – Making the cake mix –
A – The flour should be completely dry in making cakes, if there is moisture then that thing will not happen. Apart from this, the temperature of the ingredients used in the cake like butter, egg etc. should be normal, do not use as soon as it is removed from the freeze. Dry ingredients like flour, baking powder, cocoa, soda etc. should be sieved by mixing together dry ingredients like egg, milk, butter, oil, essence, and milk separately and mix them in the dry mixture.
Adding two spoons of ground almonds to the cake mixture will make the cake nice and soft.

b – Ghee or butter should be cold and solid for mixing in the cake, its melting effect will be different. Whisk the cake mixture in one direction. Add a little glycerin to the mixture, the cake will become more spongy and soft. While keeping the mixture in the oven, pouring the juice of half a lemon on the mixture gives a good taste. Apart from this, adding a little milk mixture will make the cake spongy. Adding a pinch of salt enhances the taste. Heat a small spoonful of sugar till it turns brown and add it to the cake mixture, the color and taste of the cake

c – If you want to put dry fruits in the cake, then keep in mind that the dry fruits should not be soft and should be light and dry. Before putting the cherries in the solution, filter them through a sieve and rinse them in cold water and dry them with a tissue paper or towel. Before putting the chopped fruits in the solution, put them in a polythene bag with a little flour and the shaker will not sit down in the cake.

d – The ratio to be added to the cake should be perfect. If the quantity of ingredients is more or less, the cake will not sit properly, apart from this, while making the mixture, do not mix all the quantity of maida at once, make it by dividing it according to convenience and keep mixing it equally. The smoother the mixture remains, the better the cake will be made, while pouring it in the cake vessel, the good mixture is that which is not in the shape of the pieces that fall in the shape of the edge. If the mixture becomes thick, then add milk to dilute it and beat it well so that it becomes a normal mixture again.

– Pay special attention to the amount of baking powder to make the cake fluffier, if baking powder is put in excess then the cake may burst or press from the middle. If you want to make eggless cake at home, then use baking powder, milkmaid, baking soda and milk instead of eggs. A spoonful of vinegar can be added while making the cake, if the eggs are low, but it will be useful only if the baking powder has been added in sufficient quantity to make the cake fluff.

f – It is good to prepare or beat the mixture in a steel vessel.

Dry the orange peels in the sun and grind them finely, while making cakes or biscuits, add this powder a little.

2 – Backing the cake –
a – While baking the cake, keep in mind the temperature and time of the oven.
b – To back any kind of cake, first pre-heat oven, tandoor, OTG, microwav or cooker.
c – Aluminum utensil is good for backing the cake. Grease the baking pan with oil or butter and sprinkle a small spoonful of all purpose flour, by this process a thin layer of all purpose flour will settle so that the cake will come out easily without sticking. Heat the oven or the one in which you are baking the cake, then place the cake tin and check after 10 minutes.
d – When the cake is back, do not immediately remove it from the oven, cooker, OTG, microwave, remove it after two to three minutes.
– After the cake is back, check the knife ear in it. If the knife comes out clean after putting it in the cake, then the cake is ready.
f – Remove the cake from the dish only when it is completely cool, it may break when removed hot.
g – If there is no cake tin, then don’t worry, wrap aluminum foil twice around a vessel and fold the edge, the cake making tin is ready.
h – While backing the cake in the oven, keep a vessel filled with water in the bottom shelf and back the cake in the top shelf.
J – If the cake is sticking to the mold, then put a wet cloth on the bottom of the mold, it will come out easily in 5 minutes.
3 – Making a nice cake –
a – Beat the egg by heating it to room temperature, it will inflate more.
b – Keep in mind that the utensils, tawa, etc. should be completely clean, they should not be lubricated, otherwise foam will be produced in the egg white and it will not be frozen.
c – When sugar is added for the second time, do not flip the mixture or else it will fill with air.
d – For maximum taste, make the cake a day before eating and when it cools down, wrap it in foil paper and keep it in an airtight container, if it freezes, it can be kept in the fridge for four days.
– If making a cake at home, then before backing, you can put crushed, roasted coarse wheat on the raw flour or sprinkle sunflower seeds, poppy seeds, or sesame seeds on the flour.
f – When making the cake, if the top of the fruit becomes quite brown, then put a double seat of grise proof paper on it.
Beat the cream in the juice of half a lemon, then add the egg white to the cream.

4 – Cutting the cake –
A – While cutting the cake, cut the knife backwards by doing so that the cake is cut without scattering.
b – Use thread to cut the cake a bit smoothly.
c – The cake should not be cut immediately after removing from the oven, at least four hours should be given to cool and set.
D – After this, cut the pieces of cake with a smoothie and put them on the plate and serve.
– If the cake is cut by rubbing oil on the knife, then it does not stick to the knife and cuts well.

5 – Decorate the cake –
a – Decorate the cake by mixing icing sugar with cream and butter. Food color and chocolate powder can also be added as required. How long should this mixture remain? If it has become thin then add icing sugar, if it is melting at the time of decoration, then cool it in the freezer.
b – For the best decoration of fruit cake, cut the top surface of the cake upside down and decorate it with icing on the bottom flat place.
c – Before applying nuts to biscuits or cakes, if they are dipped in milk, then they will not fall during baking.
d – If one tea spoon of glycerin is mixed in 500 grams of cake icing, then the icing does not dry up and remains fresh for a long time.

6 – Icing of the cake –
A – When the cake cools down completely, then apply icing on it.
To make the icing, cut the upper part of the cake and flatten it.
c – Make the icing by turning the cake upside down i.e. turning the bottom part up.
d – Cut the cake into two or three parts according to its size. Before icing, sprinkle lightly with some juice or sugar syrup. This will make the cake softer and more spongy
– Wash the knife with which you are making the icing repeatedly with water. This will allow the icing to spread easily over the cake without sticking to the knife.
f – If there is no icing sugar, then mix two tablespoons of corn flour in a cup of sugar and grind it finely and filter it with a muslin cloth.
6 – Put some powdered sugar in the cut edges of the cake and mash it. If it is sprinkled over the icing, then it gets a frothy look.
7 – Cake Safety –
a – To prevent the cake from drying out –
To protect the cake from drying, put a slice of bread and fruit cake in a box to save the cake, the moisture will remain.
b – To avoid spoiling the icing of the cake, keep the cake in the lid of the box and cover the cake by turning the box upside down.
In the remaining biscuits.
End.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें