Jha Mithila aahar wehar cooking food blog – post – 30
चाय टिप्स –
मिलावट की पहचान – क – चाय की पत्तियों में रंग मसली पत्तियाँ और लोहे या लकङी का बुरादा मिला होता है। पती में मिलावट तो नही है यह जांचने के लिए गीले ब्लागिंग पेपर पर पती को फैला दें यदि पती रंग छोङ दे तो रंगी हुई समझें। लोहे का बुरादा जांचने के लिए चुम्बक फिरोऐं। लकङी का बुरादा पानी में डालने पर तैरने लगेगा।
1 – स्वास्थ्य और स्वाद के लिए चाय –
क – ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा एक चौथाई और ब्लैक टी में एक तिहाई होती है एवं तीन कप ग्रीन टी में सेब के अपेक्षा लगभग आठ गुणा अधिक एंटीऔक्सीडेंट पाया गया है।
ख – ग्रीन टी के एक कप में 36 एम जी कैफीन की मात्रा होती है, ब्लैक टी के एक कप में 60 एम जी, और कौफी एक कप में 65 से 270 एम जी कैफीन होती है।
ग – ब्यस्क पुरुष या स्त्री को नित्य 300 – 400 एम जी के मात्रा से अधिक का सेवन नही करना चाहिए। बच्चों के लिए कैफीन की मात्रा नित्य 100 एम जी से अधिक नहीं होना चाहिए।
2 – इन बातों का रखें ध्यान –
क – दिन की शुरुआत ब्लैक टी या ग्रीन टी से नहीं करना चाहिए। सुबह में शुद्ध दूध में चाय बनाकर सेवन करना चाहिए। सुबह में कैफीन पेट में पाचन संबन्धि समस्या उत्पन्न कर सकती है। चाय को धातु की जगह कांच या मिट्टी के भांर या चीनी मिट्टी का प्याला प्रयोग में लाना चाहिए।
ख – भोजन के बाद चाय का सेवन न करना चाहिए। इससे पाचक रस प्रभावित होता है। और भोजन से मिलने बाले पोषक तत्व नही मिल पाते भोजन से आधा घंटा पहले या आधा घंटा बाद चाय का सेवन करना चाहिए। चाय को धीरे धीरे स्वाद और महक का अनुभव करते हुए पीना चाहिए।
ग – रात में चाय नहीं पीना चाहिए। इससे अनिद्रा रोग में बृधि होगी और पेशाब अधिक आने की समस्या बढ सकती है अतः शरीर में नमी बनाए रखने के लिए अधिक मात्रा में जल का सेवन करना चाहिए।
3 – दिन भर में कितना पीना चाहिए –
क – दिन भर में 3 कप से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक सेवन से लिवर प्रभावित होगा। ब्लैक और ग्रीन टी में पाया जाने बाला टेनिन आयरण के अवशोषण में रुकावट पैदा करती है अतः अधिक मात्रा में कैफीन के उपयोग से अनिद्रा, पेट फूलना, ह्रदय की धङकन तेज और मांसपेशी में ऐठन आदि समस्या पैदा हो सकती है। चाय में एसिड की मात्रा भी पाई जाती है और खाली पेट अधिक चाय एसिडिटी पैदा करती है जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या हो उन्हें चाय का सेवन नहीं करनी चाहिए। भोजन के साथ भी चाय नहीं पीना चाहिए। पाचन क्रिया प्रभावित होती है लेकिन तले हुए और मसालेदार भोजन के साथ चाय का उपयोग कर सकते हैं।
4 – चाय के प्रकार –
क – सी टी सी चाय – रेस्टोरेंट और होटल आदि में यह चाय दानेदार होती है।
ख – ग्रीन चाय – यह चाय के पौधों के कपोलों द्वारा प्राप्त होता है इसमें एंटीऔक्सीडेंट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसी ग्रीन टी से हर्बल और आर्गेनिक चाय तैयार किया जाता है।
ग – हर्बल चाय – ग्रीन टी में औषधिय जङी बूटी को मिलाकर जो चाय बनाई जाती है उसे हर्बल टी कहते हैं। जैसे – तुलसी, अश्वगंधा, इलायची, दालचीनी आदि।
घ – आर्गेनिक चाय – जिस चाय के पौधों में किटनाशी और रसायनिक खाद का प्रयोग नही होता उसे आर्गेनिक टी कहते हैं।
ङ – व्हाइट चाय – यह सबसे कम प्रोसेस्ड टी है। कुछ दिनों की कोमल पतियों द्वारा इसे तैयार किया जाता है इसमें कैफीन सबसे कम और एंटीऔक्सीडेन्ट सबसे ज्यादा होते हैं।
च – ब्लैक टी – बिना दूध के बनाई गई चाय को ब्लैक टी कहते हैं।
छ – लेमन चाय – निंबू की चाय सेहत के लिए अच्छी होती है जिन एंटीऔक्सीडेन्ट को शरीर जज्ब नही कर पाती निंबू डालने से वे भी जज्ब हो जाती है।
ज – चाय बैग – पानी में डालें तुरंत चाय तैयार।
समाप्त।
1 – रंग अच्छा लाने के लिए –
लाइट चाय के लिए – पतिदार चाय पती का प्रयोग करें।
कङक चाय के लिए – बारिक चाय पती का प्रयोग करें।
दाने दार चाय के लिए – गुलाबी चाय पती का प्रयोग करें।
सूखे संतरे का छिलका डालें।
थोङा सा दालचीनी पाउडर डालें।
2 – चाय बनाना –
क – उब्लते पानी में चाय पती डालें फिर दूध और चीनी डालकर उबालकर चाय छानें ज्यादा न उबालें।
ख – कभी भी उब्लते पानी में चाय की पती नही डालें। पानी को थोङी देर ठंडा होने दें एक कप चाय के लिए एक चम्मच पती डालें। ढक्कन लगा दें और चाय की पत्तियों को पानी में घुलने दें और चीनी दूध मिलाकर उबालकर छान लें।
कौफी टिप्स –
मिलावट की पहचान – क – कौफी पाउडर को एक मग पानी में डालें, यदि कौफी शुध्द होगी तो कुछ देर जमी रहेगी उपर ही तैरेगी, मिलावट होगी तो बैठ जाएगी।
1 – कौफी बनाते समय –
क – उसमें जरा सा बौर्नवीटा मिला देना चाहिए।
ख – कौफी में कौफी की सुगंध अधिक आऐ इसके लिए उसे उबालने से पहले पानी में चुटकी भर नमक मिला दें।
ग – झागदार कौफी बनाने के लिए दूध में चीनी और दूध मिलाकर उबाल लें और दो मिनट हैंड ब्लेंडर चला दें स्वादिष्ट झागदार कौफी तैयार हो जाएगी सर्व करते समय चौकलेट पाउडर डाल दें।
घ – कौफी पाउडर को गांठ रहित रखने के लिए फ्रीज में स्टोर करके रखें।
Tea Tips –
Detection of adulteration – a – Color mashed leaves and iron or wood powder mixed in tea leaves. To check that there is no adulteration in the leaf, spread the leaf on wet blogging paper, if the husband leaves color, then consider it colored. Rotate the magnet to check the iron filings. If you put wood sawdust in water, it will float.
1 – Tea for health and taste –
A – Green tea has one-fourth the amount of caffeine and one-third in black tea, and three cups of green tea have been found to have about eight times more antioxidants than apples.
b – A cup of green tea contains 36 mg of caffeine, a cup of black tea has 60 mg, and a cup of coffee contains 65 to 270 mg of caffeine.
c – Adult man or woman should not consume more than 300 – 400 mg daily. Caffeine intake for children should not exceed 100 mg daily.
2 – Keep these things in mind –
A – The day should not be started with black tea or green tea. Make tea in pure milk and consume it in the morning. Caffeine in the morning can cause digestive problems in the stomach. Instead of metal, a glass or earthen vessel or ceramic cup should be used for tea.
B – Tea should not be consumed after meals. This affects the digestive juices. And if the nutrients available from food are not available, tea should be consumed half an hour before or half an hour after the meal. The tea should be drunk slowly feeling the taste and smell.
c – One should not drink tea at night. Due to this, there will be an increase in insomnia and the problem of excessive urination can increase, so to maintain moisture in the body, water should be consumed in more quantity.
3- How much should you drink in a day –
A – No more than 3 cups of green tea should be consumed in a day. Excess intake will affect the liver. The tannins found in black and green tea interfere with the absorption of iron, so excessive use of caffeine can cause problems such as insomnia, flatulence, rapid heartbeat and muscle cramps. The amount of acid is also found in tea and more tea produces acidity on an empty stomach, people who have acidity problems should not consume tea. Tea should not be drunk even with food. Digestion is affected but tea can be consumed with fried and spicy food.
4 – Types of tea –
A – CTC tea – This tea is granulated in restaurants and hotels etc.
B – Green tea – It is obtained from the cupolas of tea plants, antioxidants are found in high amounts in it. Herbal and organic tea is prepared from this green tea.
c – Herbal tea – The tea made by mixing medicinal herbs in green tea is called herbal tea. For example – Basil, Ashwagandha, Cardamom, Cinnamon etc.
D – Organic tea – The tea plant which does not use pesticides and chemical fertilizers is called organic tea.
– White tea – This is the least processed tea. It is prepared by using soft husks of a few days, it contains the least caffeine and the most antioxidants.
f – Black tea – Tea made without milk is called black tea.
Lemon tea – Lemon tea is good for health, the antioxidants which the body is unable to absorb, they also get absorbed by adding lemon.
h – tea bag – put in water immediately ready tea.
End.
1 – To bring good color –
For light tea – use patidar chai leaves.
For Kak tea – Use fine tea leaves.
For granulated tea – use pink tea leaves.
Add dried orange peel.
Add some cinnamon powder.
2 – Making tea –
a – Put tea leaves in boiling water, then add milk and sugar and then filter the tea after boiling, do not boil too much.
b – Never put tea leaves in boiling water. Let the water cool down for a while, add one teaspoon of leaves to a cup of tea. Put the lid on and let the tea leaves dissolve in the water and add sugar and milk to it, then boil it and sieve it.
Coffee Tips –
Identification of adulteration – a – Put coffee powder in a mug of water, if the coffee is pure then it will float for some time, if it is adulterated then it will sit.
1 – While making coffee –
A – A little Bournvita should be added to it.
b – Add a pinch of salt to the water before boiling it, so that the aroma of coffee comes more in coffee.
c – To make frothy coffee, boil milk by mixing sugar and milk and run hand blender for two minutes, delicious frothy coffee will be ready, add chocolate powder while serving.
To keep coffee powder lump-free, store it in the fridge.



टिप्पणी करे