Jha Mithila aahar wehar cooking tips – Post – 39
1 – नमक टिप्स –
क – नमक को सीलन से बचाने के लिए नमक के डिब्बे में चुटकी भर कॉर्न फ्लोर डालें।
ख – शुध्द नमक पानी में घोलने पर घुल जाती है।
ग – आलू के टुकड़े पर नमक छिङके एक मिनट रुककर दो बूंद निंबू का रस डालें। अगर नमक में आयोडीन होगा तो रंग नीला हो जाएगा।
मसाला टिप्स –
1 – मसाले की सुरक्षा –
क – मसाले में एक छोटा हींग का टुकड़ा रख दिया जाय तो मसाले खराब नही होंगे।
ख – बरसात के मौसम शुरु होते ही मसाले के हर डिब्बे के नीचे सोखता बिछा दें मसाले खराब नहीं होंगे।
ग – यदि आप साल भर के लिए हल्दी पीसी डिब्बा में भर रही है तो उसमें 5 – 6 साबुत लाल मिर्च डालकर रखें। हल्दी खराब नही होगा।
घ – मसाला स्टोर करना –
मसाला प्लास्टिक और कांच के डिब्बा में स्टोर करें।
ठीक से रखा जाय तो छः महिने तक खराब नही होगा।
फ्रीज तथा गैस के पास मसाला न रखें। इसे सुखी और ठंडी जगह पर रखना चाहिए।
खाना बनाते समय मसाला चम्मच से निकाल कर ब्यंजन में डालें।
मसाले रखने से पहले डिब्बे को धुप में सुखा लें।
एक साथ ज्यादे मात्रा में मसाले पीस कर स्टोर न करें। खासकर बरसात के मौसम में।
मसाले का पैकेट खुला न छोङें। इसके बदले मसाले को एयरटायट डिब्बे में रखें।
2 – मिलावट की पहचान –
क – मिर्च पाउडर की पहचान – मिर्च गिले ब्लागिंग पेपर पर रगङें यदि लाल हो जाय तो मिर्च में लाल रंग मिला है।
ख – पीसी मिर्च पानी में डालने पर लकङी का बुरादा पानी में तैरने लगता है और रंग पानी को रंगीन बना देता है।
ग – हींग – शुध्द हींग पानी में डालने पर पानी दुधिया हो जाता है।
हींग यदि आग पर डालते ही सुगंध देने लगे तो असली है।
घ – हल्दी में पीला रंग मिला होता है जांचने के लिए पानी में थोङा हाइड्रो क्लोरिक एसिड डालें फिर उस पानी में थोङा हल्दी डालें अगर बैगनी रंग का हो जाय तो मिलावट है।
ङ – जीरा – जीरा लेकर हाथ पर लेकर उसको अंगुठे से रगङें अगर हथेली काला हो जाय तो जीरा नकली है।
3 – मसाले पिसना –
क – मिर्च पिसना – पिसतै समय नमक और थोङा सेरसो का तेल डालें।
ख – लाल मिर्च का रंग बरकरार रखने के लिए उसे धुप में सुखाते समय किसी सुती कपङे से ढक दें।
4 – सुखा मसाला रखना –
क – सुखी मसाले या जङी बुटी गहरे हरे रंग के कांच के जार (चौङे मुंह बाले) में रखें।
5 – मसालों के लाभ संक्षिप्त –
क – हींग – पाचक, उष्ण, तीक्ष्ण के साथ भुख बढाने बाला, कृमि नाशक, कीट नाशक, कफ नाशक, पेट दर्द, एवं दात दर्द में गाल के बाहरी हिस्से पर इसका लेप करने से दर्द कम होता है। नवजात शिशु के पेट दर्द में नाभी के आस पास लेप करने से लाभ होता है। यौवन के उत्साह को बढाने बाली होती है। रेसिन नामक पदार्थ के कारण हींग में एक तेज खुशबू होती है इससे खाने का स्वाद बढता है। इसका प्रयोग सिजनिंग में होता है। गर्म तेल में पीसी हींग का छौंक देकर सब्जी बनाऐं।
ख – दालचीनी – इसमें एक प्रकार का तेल पाया जाता है जो जिवाणु और फुफुंद नाशक होता है। गठिया के दर्द में इसका प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग सिजनिंग में किया जाता है। इसमें हीलिंग और सूजन कम करने के गुण होते हैं। चोट आदि लगने पर इसका लेप फायदेमंद होता है। यह कोलेस्ट्राल भी कम करता है। गर्म मसाले में इसका प्रयोग होता है। यह दर्द और सूजन कम करता है। दालचीनी और अदरक की चाय सर्दी जुकाम से राहत दिलाता है। इसके सेवन से रक्त शर्करा में कमी आती है। इसका पाउडर बना कर रखें चाय, पुलाव, सेब के स्लाइस, सलाद या फ्रूट जूस में छिङक कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
ग – मिर्च – कच्चे मिर्च हरे रंग के और पकने पर लाल रंग की होती है। एक मध्यम आकार के मिर्च में 50 % विटामिन ए की पुर्ती होती है। यह शारिरिक कोषों को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। यह रक्त को जमने से रोकता है। जिससे ह्रदयाघात और मस्तिष्काघात होने की संभावना कम होती है। भोजन में तीखापन और रंगत लाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। इसमें एंटिऔक्सीडेन्ट कोलेस्ट्राल कम करने में मदद करता है। मिर्च कैलोरी भी कम करता है जिससे मोटापा कम होता है।लाल मिर्च का उपयोग साबुत रुप में कलना चाहिए जो पाचन शक्ति वर्धक होता है।
घ – इलायची – यह पाचन शक्ति वर्धक होता है। यह मुंह की दुर्गंध दूर करता है। डायविटिज में इसका सेवन लाभदायक होता है। इसके अलावा औषध निर्माण, मुखशुधी, गर्म मसाला, चाय, मिठाई में खुशबू और सुगंध के लिए भी इसका प्रयोग होता है।
ङ – तेजपता – इसका प्रयोग खाने का स्वाद बढाने के लिए गर्म मसाला और छौंक में किया जाता है इसमें एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाया जाता है जो कई तरह के रोगों से लङने में मदद करता है।
च – लौंग – सीजनिंग और गर्ममसाला में इसका प्रयोग होता है। इसमें अनेक रोग जैसे एंटी बायोटिक, एंटी सेप्टिक, एंटी फंगल, एंटी पैरासिटिक, एंटी बायरल गुण पाऐ जाते हैं। लौंग का तेल अस्थमा, सांस सम्बंधि रोग, ब्रोंकाइटिस, मांसपेशियों के दर्द, खिचाव और जोङों के दर्द में फायदेमन्द होता है। दांत दर्द में लौंग के तेल का उपयोग फायदे होता है। लौंग बाली चाय का सेवन संक्रमण एवं पाचन समस्या से निजात दिलाता है।
छ – धनियां – हरी धनियां का प्रयोग ब्यंजन के गार्निशिंग के लिए और बीज का उपयोग मसाले के रुप में होता है। यह जीवाणुनाशक और पेट के अनेक रोगों को शांत रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह गले का दर्द, तेज बुखार, एलर्जी, एवं जोङों के दर्द में इसका लेप बहुत लाभदायक होता है। गर्मी में पीसी मिश्री के साथ खाने से गर्मी से होने बाले तकलीफ में लाभदायक होता है।
ज – जीरा – भोजन का स्वाद बढाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा यह रायता, सलाद, दही एवं अनेक ब्यंजन के गार्निशिंग के लिए किया जाता है।
झ – मेथी – इसकी पतियों की सब्जी और सूखी मेथी मसाले बनाने व सीजनिंग के काम आता है। इसमें रक्तशर्करा को कम करना, ब्लडशुगर, व कोलेस्ट्राल कम करना, होता है। ठंड के दिनों में मेथी के लड्डू का सेवन करने से जोङों के दर्द, शरीर दर्द, एवं अनेक रोगों में लाभदायक माना जाता है।
ञ – करीपता – भोजन को सीजनिंग के लिए इसका प्रयोग होता है दक्षिण भारतिय भोजन इसके बिना अधुरा माना जाता है। इसमें कैल्शियम और व आयरन से भरपुर होता है। इसके नित्य सेवन से ब्लडशुगर कम होती है। इसका प्रयोग हर्बल दवा बनाने में किया जाता है। इसे नारियल तेल में अच्छी तरह पका कर बालों में लगाने से बाल काला एवं बालों का झङना रुक जाता है।
ट – लहसुन – इसमें एंटी बायोटिक गुण पाया जाता है। सर्दी, खाँसी, एवं कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके यह भोजन का स्वाद बढाता है। सब्जी, दाल एवं अनेक तरह के ब्यंजन में इसका प्रयोग होता है।
ठ – अदरक (सोंठ) – अनेक प्रकार के ब्यंजन में इसका प्रयोग प्राचीन काल से भोजन का स्वाद बढाने के लिए होता आ रहा है। इसके सेवन से गैस बनना, बदहजमी, कफ, जुकाम, अपच आदि में लाभ करता है। अदरक शहद के साथ मिलाकर खाने से खाँसी एवं अदरक की चाय पीने से सर्दी जुकाम में लाभ मिलेगा।
ड – राई – इसकी हरी पतियों की का प्रयोग भांजी बनाने में अक्सर किया जाता और इसके बीज का उपयोग अचार एवं तङका लगाने और तेल का उपयोग खाना बनाने में किया जाता है। जाङे के मौसम में इसका तेल मालिश के अच्छा रहता है। इसका तेल बालों के लिए फायदेमन्द होता है इसमें ओमेगा – 3, फैटी एसिड, जिंक आयरन, मेग्नीज, कैल्शियम और प्रोटीन आदि पाया जाता है जो अनेक रोग से बचाता है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है।
ढ – जायफल – यह गर्म मसालों एवं किसी ब्यंजन के गार्निशिंग मे प्रयोग किया जाता है खासकर सूप, मांस की करी, बिरियानी पुलाव, कोरमा, कबाब और कोफ्ता एवं अनेक मीठे और नमकिन ब्यंजन में किया जाता है। यह जिवाणू नाशक, कीट नाशक होता है। यह अस्थमा और ह्रदय के रोग में तथा सांसों की बदबू दूर होती है खाने से नींद अच्छी आती है। और इसके अलावा साबुन, शेम्पू और परफ्युम में भी इसका प्रयोग होता है। इसका उपरी खोल जावित्री कहलाता है।
ण – काली मिर्च -अनेक प्रकार के ब्यंजन में इसका प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए किया जाता है। सिरदर्द में उपयोगी होता है। यह सर्दी, खाँसी, मांसपेशियों के दर्द में लाभदायक होता है।
त – हल्दी – यह एक अच्छा एंटीसेप्टिक होता है घावों और कटने फटने पर इसका लेप फायदेमन्द होता है। इसे दूध में डालकर पीने से गले की खराश, सर्दी, शरीर दर्द, व अंरुदनी चोट में लाभ पहुंचाता है। जाङे के मौसम में हल्दी मिला दूध पीने से जोङों के दर्द में लाभ होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह एंटीऔक्सीडेंट से भरपुर होता है। हार्ड एटैक की समस्या को रोकता है। एक ग्राम हल्दी का सेवन नित्य करें।
थ – केसर – यह त्वचा संबन्धित रोगों में लाभकारी होता है तथा खाँसी और अस्थमा में भी लाभ पहुंचाता है। इसके अलावा ब्युटी प्रोडक्ट में भी इसका इस्तेमाल होता है।
द – अजवाइन – यह जिवाणु नाशक व कृमि नाशक होता है। भुख और पाचन शक्ति को बढाकर शरीर की रक्षा करता है। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जो हड्डियों के लिए उपयोगी मानी जाती है।
ध – सफेद मिर्च – यह छोटी फली होती है। यह सिर्फ काली नही होती है। इसका उपयोग क्रीम सॉस, मसले हुए आलू, या हल्के रंग के क्रीम युक्त ब्यंजन में इसका उपयोग होता है।
न – हरी मिर्च – जब फली हरे रंग की होती है तभी ये तोङकर सुखाई जाती है। ये काफी खुशबूदार होती है। सॉस, सूप, सलाद ड्रेसिंग, आलू सलाद, पास्ता और स्प्रेड में डाली जाती है। फ्रांस में इसका इस्तेमाल अधिक होता है।
प – गुलाबी मिर्च – इसे भोजन को सजाने और रंगत लाने के लिए किया जाता है। इसे पकाया नही जाता है पकने पर इसका स्वाद खराब हो जाता है। इसे सलाद ड्रेसिंग, सूप, डेजर्ट, सॉस या हल्के रंग के भोजन में उपर से डाली जाती है।
फ – लम्बी काली मिर्च – ये काफी तेज और गर्म होती है ये लम्बी होती है और इसमें पोस्ता दाने के बराबर फल होते हैं। सिजनिंग एवं मेरिनेशन में काम आता है।
ब – सोंफ – इसका प्रयोग मुख शुध्दी और पंचफोरन में किया जाता है। मासिक धर्म के दर्द में इसका सेवन लाभदायक होता है। मुलेठी, पूदीना और कपूर का जायका सोंफ का याद दिलाता है। इसके अलावा बेकरी, दंतमंजन, मदिरा, इसके पती का उपयोग अॉमलेट बनाने में, सलाद के सीजनिंग में, सूप में सुखी पतियों का,गर्म मसाले, अचार, मिठाई, शर्बत आदि में इसका इस्तेमाल होता है।
6 – मसालों का फर्मुला –
क – पंचफोरन – मेंथी, सोंफ, जीरा, सेरसो, कलौंजी (मगरैला) बराबर मात्रा में मिलाकर मछली, तरीदार एवं सुखी सब्जी में इसका छौक लगाऐं।
ख – गर्म मसाला फार्मूला –
सोंठ – 50, तेजपता – 50, धनियां – 50, जीरा – 50, राई – 50, अजवाइन – 50, मेथी – 50, लौंग – 50, बङी इलायची – 20, पिप्पली – 20, जावित्री – 20, काली मिर्च – 20, कङी पता – 20, दालचीनी – 20, मंगरैल – 20, हींग – 20 ।
नोट – गर्म मसाला के मिश्रित सामग्री के उपयोगी गुण –
सुगंधित द्रब्य – जीरा, हींग, स्याह जीरा, दालचीनी, बङी इलायची, जावित्री, लौंग।
दुर्गंधहर द्रब्य – मंगरैल, जीरा, लौंग, पिप्पली, दालचीनी ।
रुचिवर्धक द्रब्य – सोंठ, काली मिर्च, हींग, जीरा, मंगरैल, अजवाइन, धनियां, तेजपता ।
स्त्रोतशोधक द्रब्य – धनियां, जावित्री, दालचीनी, तेजपता ।
अजीर्ण नाशक – हींग, जीरा, सोंठ, अजवाइन, मेंथी ।
मूत्रल द्रब्य – स्याह जीरा, धनियां, पिप्पली ।
बिषनाशक द्रब्य – हल्दी, जावित्री, काली मिर्च ।
प्यास कम करने बाला – दालचीनी, बङी इलायची, लौंग, धनियां, पिप्पली, राई, करी पता।
वीर्य वर्धक – सोंठ, जीरा, धनियां, हल्दी, दालचीनी, पिप्पली, इलायची ।
ग – गर्म मसाला फार्मूला – 2 –
सामग्री – धनिया – 100 ग्राम, दालचीनी – 50 ग्राम जीरा, 25 ग्राम हरी इलायची, 25 ग्राम लौंग, 25 ग्राम बङी इलायची, 25 ग्राम काली मिर्च, 10 ग्राम जाबित्री, 2 जायफल, 2 चक्र फूल। सबको रोस्ट करके पाउडर बना लें।
1 – Salt Tips – A – Add a pinch of cornflour to the salt box to prevent the salt from sagging. b – Pure salt dissolves when dissolved in water. c – Sprinkle salt on a piece of potato, wait a minute and add two drops of lemon juice. If there is iodine in the salt, the color will turn blue.
Spice Tips –
1 – Safety of spices –
A – If a small piece of asafetida is placed in the spice, then the spices will not get spoiled.
b – As soon as the rainy season starts, spread soaks under each box of spices, the spices will not get spoiled.
c – If you are filling turmeric in PC box for a whole year, then put 5-6 whole red chilies in it. Turmeric will not spoil.
d – storing spices –
Store the masala in a plastic and glass container.
If kept properly, it will not spoil for six months.
Do not keep spices near the fridge and gas. It should be kept in a dry and cool place.
While cooking, take out the masala with a spoon and add it to the dish.
Dry the box in the sun before storing the spices.
Do not store large quantities of spices by grinding them at once. Especially in the rainy season.
Do not leave the spice packet open. Instead, keep the spices in an airtight container.
2 – Identification of adulteration –
A – Identification of chili powder – Rub the chili on a wet blotting paper, if it turns red, then red color has been added to the chili.
b – On putting chilli powder in water, wood powder starts floating in the water and the color makes the water colourful.
c – Asafoetida – When pure asafetida is added to water, the water becomes milky.
If asafoetida starts giving aroma as soon as it is put on the fire, then it is real.
d – To check if turmeric has a yellow color, add a little hydrochloric acid to the water, then add some turmeric to that water, if it becomes purple in color then it is adulterated.
– Cumin – Take cumin seeds on your hand and rub it with your thumb, if the palm turns black, then cumin is fake.
3 – Grinding spices –
A – Grinding Chilli – Add salt and some mustard oil while grinding.
b – To maintain the color of red chili, cover it with a cotton cloth while drying it in the sun.
4 – Keep dry spices –
a – Keep dry spices or herbs in a dark green glass jar (with a wide mouth).
5 – Benefits of Spices Brief –
A – Asafoetida – Digestive, hot, pungent with increasing appetite, anti-worm, insecticide, anti-phlegm, stomach ache, and toothache. Applying it around the navel is beneficial in the colic of a newborn baby. There is an increase in the enthusiasm of youth. Asafoetida has a strong aroma due to a substance called resin, which enhances the taste of food. It is used in seasoning. Make a vegetable by adding a pinch of asafoetida in hot oil.
B – Cinnamon – A type of oil is found in this which is a bactericidal and fungicide. It is used in the pain of arthritis. It is used in seasoning. It has healing and anti-inflammatory properties. Its paste is beneficial in case of injury etc. It also lowers cholesterol. It is used in hot spices. It reduces pain and swelling. Cinnamon and ginger tea gives relief from cold. Its consumption reduces blood sugar. Make a powder and use it by sprinkling it in tea, casserole, apple slices, salad or fruit juice.
c – Chilli – Raw chillies are green in color and red in color when cooked. A medium sized chili contains 50% vitamin A. It protects the body cells from getting damaged. It prevents blood from clotting. Due to which there is less chance of heart attack and stroke. It is used to add pungency and color to food. The antioxidant in this helps in reducing cholesterol. Chilli also reduces calories, which reduces obesity. Red chili should be used whole, which increases digestive power.
D – Cardamom – It enhances digestion power. It removes the odour of the mouth. Its consumption is beneficial in diabetes. Apart from this, it is also used for making medicines, mouthwash, garam masala, tea, sweets, fragrance and aroma.
– Tejpata – It is used in garam masala and chutney to enhance the taste of food, it also has anti fungal and anti bacterial properties which helps in fighting many diseases.
Ch – Clove – It is used in seasoning and hot masala. It has many diseases like anti biotic, anti septic, anti fungal, anti parasitic, anti bacterial properties. Clove oil is beneficial in asthma, respiratory diseases, bronchitis, muscle pain, strain and joint pain. The use of clove oil is beneficial in toothache. Consumption of clove Bali tea relieves from infection and digestive problems.
Ch – Coriander – Green coriander is used for garnishing dishes and the seeds are used as a spice. It is bactericidal and helps to keep many stomach diseases calm. Apart from this, its paste is very beneficial in sore throat, high fever, allergies, and joint pain. In summer, eating with PC sugar candy is beneficial in the problem of heat.
J – Cumin – It is used to enhance the taste of food. Apart from this, it is used for garnishing of raita, salad, curd and many dishes.
Jha – Fenugreek – Vegetable of its leaves and dry fenugreek is used for making spices and seasonings. It has the ability to lower blood sugar, reduce blood sugar, and cholesterol. Consuming fenugreek laddus during cold days is considered beneficial in joint pain, body pain, and many diseases.
j – curry – It is used for seasoning food South Indian food is considered incomplete without it. It is rich in calcium and iron. Its regular consumption lowers blood sugar. It is used in making herbal medicine. Cooking it well in coconut oil and applying it on the hair stops blackening of hair and hair fall.
T – Garlic – It has antibiotic properties. Cold, cough, and reduces cholesterol. Thereby, it enhances the taste of the food. It is used in vegetables, pulses and many types of dishes.
Th – Ginger (Sonth) – It has been used in many types of dishes since ancient times to enhance the taste of food. It is beneficial in gas formation, indigestion, phlegm, cold, indigestion etc. Taking ginger mixed with honey, cough and drinking ginger tea will provide relief in cold.
D – Rye – Its green leaves are often used in making niece and its seeds are used in pickles and cooking and oil is used in cooking. Its oil is good for massage in the rainy season. Its oil is beneficial for hair, it contains omega-3, fatty acids, zinc iron, manganese, calcium and protein etc., which prevents many diseases and increases immunity in the body.
Dh – Nutmeg – It is used in hot spices and garnishing of any dish, especially in soups, meat curries, biriyani pulao, korma, kebabs and koftas and many sweet and savory dishes. It is bactericidal, insect killer. It cures asthma and heart disease and removes bad breath, eating it gives good sleep. Apart from this, it is also used in soaps, shampoos and perfumes. Its upper shell is called mace.
Black pepper – It is used in many types of dishes. It is used to keep the digestive system healthy. Useful in headache. It is beneficial in cold, cough, muscle pain.
T – Turmeric – It is a good antiseptic, its paste is beneficial in wounds and cuts. Drinking it mixed with milk provides relief in sore throat, cold, body ache, and inguinal injury. Drinking milk mixed with turmeric in winter season is beneficial in joint pain. It increases immunity and makes bones strong. It is rich in antioxidants. Prevents the problem of hard attacks. Consume one gram of turmeric daily.
Th – Saffron – It is beneficial in skin related diseases and also benefits in cough and asthma. Apart from this, it is also used in beauty products.
D – Ajwain – It is bactericidal and worm killer. Protects the body by increasing appetite and digestion power. It contains high amount of calcium which is considered useful for bones.
Dha – White pepper – It is a small pod. It’s not just black. It is used in cream sauces, mashed potatoes, or in dishes containing light cream.
Na – Green chilli – When the pod is green in color, then it is crushed and dried. It is very aromatic. Added to sauces, soups, salad dressings, potato salads, pastas and spreads. It is used more in France.
P – Pink chili – It is used to decorate and add color to food. If it is not cooked, its taste gets spoiled when cooked. It is added over salad dressings, soups, desserts, sauces or lightly colored food.
F – Long pepper – It is very hot and hot, it is long and has fruits equal to poppy seeds. It is used for seasoning and marination.
B – fennel – It is used in mouth purification and Panchphoran. Its use is beneficial in menstrual pain. The taste of liquorice, mint and camphor is reminiscent of fennel. Apart from this, it is used in bakery, toothpaste, wine, its leaves are used in making omelettes, in salad seasonings, dried leaves in soups, hot spices, pickles, sweets, sherbet etc.
6 – Formula of spices –
A – Panchphoran – Mix equal quantity of fenugreek, fennel, cumin, cerso, Kalonji (Magarella) and apply it in fish, spicy and dry vegetables.
b – garam masala formula –
Dry ginger – 50, Tejpata – 50, Coriander – 50, Cumin – 50, Mustard – 50, Ajwain – 50, Fenugreek – 50, Clove – 50, Big cardamom – 20, Pippali – 20, Mace – 20, Black pepper – 20, Curry Address – 20, Cinnamon – 20, Mangrail – 20, Asafoetida – 20.
Note – Useful properties of mixed ingredients of garam masala –
Aromatic substances – cumin, asafoetida, dark cumin, cinnamon, large cardamom, mace, clove.
Deodorant – Mangarail, Cumin, Clove, Pippali, Cinnamon.
Interesting substance – dry ginger, black pepper, asafoetida, cumin, mango, celery, coriander, bay leaf.
Source: Coriander, mace, cinnamon, bay leaf.
Indigestion – Asafoetida, cumin, dry ginger, carom seeds, fenugreek.
Diuretic substance – dark cumin, coriander, pippali.
Antiseptic substances – turmeric, mace, black pepper.
To reduce thirst – cinnamon, large cardamom, cloves, coriander, pippali, mustard, curry leaves.
Semen enhancer – dry ginger, cumin, coriander, turmeric, cinnamon, pippali, cardamom.
c – garam masala formula – 2 –
Ingredients – Coriander – 100 grams, Cinnamon – 50 grams cumin, 25 grams green cardamom, 25 grams cloves, 25 grams big cardamom, 25 grams black pepper, 10 grams jabitri, 2 nutmeg, 2 star anise. Make a powder by roasting them all.



टिप्पणी करे